न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना कर्फ्यू में शनिवार को सुबह जब बाजार खुले तो लोगों ने फिर कर्फ्यू के नियमों का पालन नहीं किया। लोग सामाजिक दूरी भूल गए और बिना मास्क के भी नजर आए। हालांकि कुछ बाजारों में सन्नाटा दिखाई दिया।
शनिवार को कोरोना कर्फ्यू में सुबह बाजार खुले तो काफी भीड़ शहर के बाजारों में दिखाई दी। ऐसी दुकानें भी खुली, जिनको खोलने अनुमति कोरोना कर्फ्यू में नहीं थी। इन दुकानों पर काफी भीड़ उमड़ी। दूध, सब्जी, फल, परचूनी की दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की।
दवाइयों की दुकानें पूरे दिन खुली रही। लोग इस दौरान सामाजिक दूरी भूल गए। काफी लोग बिना मास्क के भी दिखाई दिए। कुछ बाजारों में हालांकि सन्नाटा दिखा लेकिन कुछ दुकानदारों ने पुलिस से छिपकर देर शाम तक दुकानें खोली।