फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : निर्भीक होकर करें मतदान, पुलिस बल है आपके साथ

विज्ञापन
पुलिस बल के साथ गांवों में भ्रमण करते अर्द्धसैनिक बल के जवान। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने व लोगों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से शनिवार को प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार गौतम के नेतृत्व में पैरामिलिट्री एवं पुलिस बल ने सहपऊ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों, मोहल्लों व कस्बा में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने और असामाजिक तत्वों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई।
फ्लैग मार्च थाना सहपऊ के कस्बा सहपऊ, धर्मशाला, होलीगेट, बुढ़ाइच, मानिकपुर, सलेमपुर, कोकना कलां, रसगवां, भुकलारा, चिंतागढी, नगरिया, उधैना, दौहई, बागवधिक, महरारा, सेदरिया, धाधऊ, गुतहरा, सिकरा, नगला ब्राहम्ण, तामसी, थरौरा, पयूरा, मढाका, खोडा, नगला बिहारी, नगला मौजी, नगला मेवा आदि में किया गया। इसमें कंपनी कमांडर एसएनराय, प्लाटून कमांडर कुलदीप चंद्र एवं सीआरपीएफ के जवान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने लोगों को अवगत कराया कि विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। चुनाव के दौरान किसी तरह की अफवाह न फैलाएं न फैलने दें। अराजकता फैलाने या आचार संहिता का उल्लंघन करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह की सूचना या अफवाह की जानकारी तुरंत थाना स्तर पर या यूपी 112 पर देें। इस दौरान कोविड के नियमों का पालन करने की भी अपील की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें