फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सहपऊ ब्लॉक कार्यालय में शराब पार्टी का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ब्लॉक सहपऊ कार्यालय का शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में कार्यालय में तैनात लेखाकार, लिपिक व एक सफाईकर्मी शराब पीते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो अधिकारियों तक भी पहुंच गया। लेखाकार के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की गई है। लिपिक और सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया हैं।
ब्लॉक सहपऊ कार्यालय में एक पार्टी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में पार्टी के दौरान लेखाकार व लिपिक शराब पीते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही प्रशासन में खलबली मच गई। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दे दिए। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया कि विकासखंड सहपऊ कार्यालय में कर्मचारी पुरुषोत्तम आंकिक सम्मिलित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में बैठकर शराब पी रहे हैं। इस प्रकरण की प्रथमदृष्टया जांच की गई। जांच में पाया गया कि उक्त घटनाक्रम में ब्लॉक आंकिक पुरुषोत्तम एवं वरिष्ठ सहायक उमेश चंद्र सम्मिलित हैं। इस क्रम में पुरुषोत्तम आंकिक के खिलाफ निलंबन की संस्तुति करते हुए नियुक्त अधिकारी निदेशक आंतरिक लेखा लखनऊ को रिपोर्ट भेज दी गई है। वहीं डीडीओ अवधेश सिंह यादव ने वरिष्ठ सहायक उमेश चंद्र वरिष्ठ तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि इस मामले में सफाईकर्मी हरवीर को भी निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें