फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: फर्जी रिपोर्ट देने पर एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ब्लॉक सासनी के ग्राम पंचायत फतेला में तैनात सफाईकर्मी के पक्ष में फर्जी रिपोर्ट देने के मामले में डीपीआरओ ने पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई की है। ग्राम प्रधान के खाते सीज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। ग्राम पंचायत के गांव जहरू के प्राथमिक विधलाय में तैनात शिक्षक द्वारा फर्जी रिपोर्ट दिए जाने पर भी बीएसए को करवाई के लिए पत्र लिखा है।
पिछले दिनों ब्लॉक सासनी के गांव नगला फतेला का डीपीआरओ बनवारी सिंह ने औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में सफाई कर्मी योगेश कुमार गैरहाजिर मिला था। इस के संबंध में डीपीआरओ ने सफाई कर्मी को वेतन रहित करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया था। शुक्रवार को एडीओ पंचायत कार्यालय से मिले एक पत्र ने डीपीआरओ का पारा चढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत ने सफाई कर्मी के पक्ष में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस रिपोर्ट के अनुसार नगला फतेला ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय जहरू में तैनात शिक्षक ने अपनी आख्या में बताया है कि उक्त सफाई कर्मी स्कूल में ही उस दिन सफाई कार्य कर रहा था। पंचायत सचिव ने भी सफाई कर्मी के पक्ष में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है। इतना ही नहीं एडीओ पंचायत ने भी सफाई कर्मी के गांव में होने की पुष्टि की। डीपीआरओ ने बताया कि फर्जी रिपोर्ट देने के मामले में पंचायत सचिव मनोज कुमार शर्मा की दो वेतन वृद्धि रोक दी गई है। एडीओ पंचायत फूल सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। प्रधानाध्यापक गांव जहरू के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए बीएसए को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें