न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
तामसी में दो पिछले दिनों दो घरों में हुई चोरी की घटना के बाद से लोगों की नींद उड़ गई है। सोमवार की रात को ग्रामीणों ने गांव के पास ही पेड़ों के पास जब कुछ संदिग्ध युवकों को घूमते देखा। ग्रामीणों ने एक दूसरे को मोबाइल पर गांव के बाहर बदमाशों के घूमने की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि तामसी थरौरा कच्चे मार्ग पर नीम के पेड़ों के पास बदमाशों के होने का अंदेशा था। जिसके बाद फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ा गया। गौरतलब है कि दो अक्टूबर की रात को तामसी में चोरों ने दो घरों से लगभग तीन लाख रुपये व लाखों के जेवरात चोरी की थी। जिसके बाद से ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। वहीं, अभी तक इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीण पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं। संवाद