गांव सौरई में सफाई नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कली एवं सौरई में कई महीनों से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। इससे गांव की गलियों में हो गंदगी और जलभराव हो गया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मचारी के नहीं आने से नाली अवरुद्ध हो गई हैं। गंदा पानी गलियों में भर गया है। झाड़ू नहीं लगने से गंदगी का अंबार लगा है। इससे बीमारी फैैलने का भय भी व्याप्त है। ग्रामीणों ने सफाई कर्मचारी के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्राम प्रधान राम बाबू का कहना है कि सफाई कर्मचारी की अनदेखी के चलते अधिकारियों ने उसको निलंबित कर दिया है। नये सफाई कर्मचारी की नियुक्ति अभी तक नहीं हो सकी है। अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया है।