फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां, प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर

विज्ञापन
हाथरस : महेश नवमी पर एक मिनट प्रतियोगिता में भाग लेतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्थानीय मुरसान गेट स्थित पुष्पाजंलि गेस्ट हाउस में बुधवार को श्री माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में महेश नवमी वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम हुए और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
अध्यक्षता माहेश्वरी समाज हाथरस के अध्यक्ष कपूरचंद केला ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश की वंदना और पूजन के साथ हुई। इस मौके पर सामान्य ज्ञान, चित्रकला, रंगोली, नींबू दौड़, कुर्सी दौड़, एक मिनट, कपल, फैंसी ड्रेस और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने समां बांध दिया। अन्य प्रतियोगिताओं में भी प्रतियोगिताओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन ताराचंद माहेश्वरी ने किया। इसमें मुख्य रूप से रामकुमार माहेश्वरी, भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, संजय हरकुट, लक्ष्मीकांत माहेश्वरी, जयप्रकाश मालपानी, नारायण कुमार माहेश्वरी, नरेंद्र माहेश्वरी, मोहनलाल माहेश्वरी, गिरीश माहेश्वरी, सरोज राठी, राजीव राठी, रमा राठी, नितिन माहेश्वरी, प्रीति साबू, सरोज राठी, नैना राठी, विनोद माहेश्वरी, अतुल दीवान, वरुण माहेश्वरी, विनोद राठी, पीडी राठी, अमित माहेश्वरी, लक्ष्मण राठी, अनिल दीवान, दुष्यंत मालपानी, गिर्राज किशोर माहेश्वरी, अतुल माहेश्वरी, विवेक राठी, गोपाल राठी, मेघा राठी, शुचि राठी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें