फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मतदान के बाद ग्रामीणों ने सहपऊ थाने में मचाया उत्पात, जमकर पथराव और तोड़फोड़

विज्ञापन
हाथरस : सहपऊ थाने में हंगामे के दौरान मौजूद लोग और टूटी पड़ी कुर्सियां। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ/हाथरस।
विज्ञापन

एक युवक की पिटाई के बाद गांव थरौरा के ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और ग्रामीणों ने थाना और कस्बा सहपऊ में जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों ने थाने पर जमकर पथराव किया और तोड़फोड़ की। एक फायर ब्रिगेड कर्मी घायल हो गया और अन्य पुलिसकर्मी वहां से भाग गए। करीब दो घंटे बाद काफी पुलिस बल के साथ अधिकारी वहां पहुंचे और स्थिति को संभाला।
सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव ग्वारऊ के एक युवक बड्ढा पुत्र नेत्रपाल की बहन गांव थरौरा में ब्याही है। उसकी बहन वहां से चुनाव लड़ रही थी, इसलिए बड्ढा बृहस्पतिवार को थरौरा में मतदान केंद्र पर था। मतदान के दौरान बृहस्पतिवार को पुलिस उसे थाना सहपऊ ले आई। आरोप है कि उसे वहां जमकर मारापीटा। इससे वह और ज्यादा घायल हो गया। सूचना पाकर गांव थरौरा के काफी लोग थाने पहुंच गए। इन लोगों ने थाने पर जमकर पथराव शुरू कर दिया और वहां रखीं कुर्सियां तोड़ दीं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताते हैं कि कुछ लोग इस घायल युवक को अपने साथ गाड़ी में ले गए, जबकि कुछ ने यह हल्ला मचा दिया कि यह युवक मर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों के पथराव में एक फायर ब्रिगेड कर्मी संतोष घायल हो गया। स्थिति बिगड़ती देख वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मी थाने से भाग गए। उपद्रवियों ने पूरे कस्बे में पथराव करना और राहगीरों से मारपीट करना शुरू कर दी। करीब दो घंटे तक वहां बाहर से पुलिस बल नहीं आया और अराजकता व्याप्त रही। करीब सवा दस बजे एसपी विनीत जायसवाल, डीएम रमेश रंजन कई थानों के पुलिस बल को साथ लेकर थाने पहुंच गए और स्थिति को संभाला। देर रात तक कस्बा सहपऊ के लोग दहशतजदां थे। वहीं बताते हैं थरौरा का घायल युवक आगरा में किसी अस्पताल में दाखिल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें