पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत की सूचना पाकर ग्रामीणों ने देर शाम हाथरस के सहपऊ कोतवाली का घेराव कर लिया। भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने थाने में जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा काटा। ग्रामीणों के पथराव में एक फायर ब्रिगेडकर्मी घायल हो गया।

विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इस युवक को फर्जी मतदान के चलते पुलिस हिरासत में लेकर थाने आई थी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि युवक जीवित है या मर गया। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि ग्रामीण ही उसे थाने से घायल अवस्था में छुड़ा कर ले गए हैं।