न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की देर रात कंकाली मंदिर के निकट वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव एवं क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
दरअसल, ग्राम सिंघर्र निवासी 50 वर्षीय राकेश दीक्षित पुत्र हरप्रसाद दीक्षित सोमवार की देर रात को हाथरस से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। राजमार्ग पर मां कंकाली मंदिर के निकट किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे राकेश का सिर पहिये के नीचे आकर कुचल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस एवं परिजन मौके पर पहुंच गए। भाई बृजेश दीक्षित की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के तीन पुत्री एवं दो पुत्र हैं। राकेश के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राकेश के घर पर ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा हुआ है। संवाद