फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ग्राम विकास अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
हाथरस : ब्लॉक प्रमुख द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने के विरोध में विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी। सं - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय के परिसर में दो दिन पूर्व बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख द्वारा ग्राम विकास अधिकारी के साथ सार्वजनिक रूप से अभद्रता किए जाने के मामले ने शनिवार को तूल पकड़ लिया। जिले के सभी ब्लॉकों और ग्रामीण क्षेत्र के विभागीय कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और एकजुटता का नारा बुलंद किया।
वक्ताओं ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्रपाल सिंह उर्फ पीलू भैया द्वारा सार्वजनिक तरीके से वीडीओ को अभद्र व्यवहार करते हुए अपमानित करना चिंताजनक है। जब तक ब्लॉक प्रमुख अपने व्यवहार को लेकर क्षमा नहीं मांगेंगे, तब तक विरोध जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान कर्मियों को बताया गया कि मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, डीडीओ अवधेश यादव, डीसी मनरेगा अशोक कुमार द्वारा सभी कर्मचारियों और ब्लॉक प्रमुख को मुख्यालय पर बुलाकर वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर केके गौतम, रामकिशन बाबा, विश्वामित्र, देवेंद्र गौतम, मुकेश पचौरी, कुलदीप सिंह, अजीत सिंह, मानवेंद्र सिंह, निशु, पूजा, रीता सिंह, निहारिका सिंह, उमलेश यादव, विदेश, संजीव रावत, मनीष रावत, शैलेंद्र सिंह, राजेश किंग, संत कुमार, प्रदीप गौतम, बंशीवाला, रवेंद्र चौधरी, प्रशांत पाठक, ईश्वरचंद्र, यशपाल सिंह, देश दीपक, मुकेश यादव, रवेंद्र सिंह, आनंद प्रकाश गौड़, पवन मिश्रा, उमेश यादव, नागेंद्र सिंह, लवकेश कुमार, राजकुमार शर्मा, गिरीश कुमार, संजीव कुमार, हरकेश यादव, लठूर सिंह, दिनेश तोमर, जमील अहमद, सुनील कुमार, सुधीर कुमार, प्रदीप कुमार, प्रियदर्शन सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें