फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: विकास भवन 24 घंटे के लिए लॉक, डीपीआरओ सहित कई कर्मचारियों का हुआ टेस्ट

विज्ञापन
हाथरस: विकास भवन के मेन गेट पर लटका ताला। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में ग्राम पंचायत अधिकारी के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद मंगलवार को विकास भवन परिसर 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। पूरे परिसर को तीन बार सैनिटाइज कराया गया। सीडीओ के निर्देश पर डीपीआरओ सहित कई अन्य कर्मचारियों की सैंपलिंग भी की गई।
सोमवार की देर शाम विकास भवन के डीपीआरओ कार्यालय में तैनात एक ग्राम पंचायत अधिकारी की कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई थी। पंचायत सचिव के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद विकास भवन में स्थित अन्य कार्यालयों के कर्मचारियों में भी खलबली मच गई। मंगलवार की सुबह से ही कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी विकास भवन नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ आरबी भास्कर ने एहतियात के तौर पर विकास भवन को 24 घंटे के लिए बंद करने के आदेश जारी कर दिए। सीडीओ आरबी भास्कर ने कोरोना संक्रमित ग्राम पंचायत अधिकारी के निकलने के बाद डीपीआरओ सहित अन्य कर्मचारियों की भी सैंपलिंग कराई गई है। जिला प्रशासन को डीपीआरओ सहित अन्य कर्मचारियों कि कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आने का इंतजार है। सीडीओ आरबी भास्कर ने बताया कि डीपीआरओ सहित अन्य कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें