न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कोतवाली क्षेत्र के गांव बहरदोई में एक युवक द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति अभद्र टिप्पणी किए जाने का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस भी अलर्ट हो गई।
बताते हैं कि पुलिस ने गांव से आरोपी युवक को हिरासत में भी ले लिया। देर शाम तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज किए जाने को लेकर तैयारी चल रही थी। सीओ ब्रह्म सिंह ने बताया कि पीएम के प्रति अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई चल रही है। संवाद