फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विहिप, बजरंग दल ने उत्साह से निकाला शौर्य पथ संचलन

विज्ञापन
हाथरस : हिंदू जागरण मंच व बजरंग दल द्वारा पुरानी कलेक्ट्रेट से निकाली गई रैली में भगवा झंडा हाथों ? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा शनिवार को गीता जयंती के उपलक्ष्य में पथ संचलन का आयोजन किया गया। पुरानी कलेक्ट्रेट से से इस पथ संचलन का शुभारंभ श्री हनुमान चालीसा के पाठ के साथ किया गया। शहर में कई स्थानों पर पथ संचलन का स्वागत किया गया।
इस मौके पर विहिप मुकेश कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि यह पथ संचलन केवल विहिप और बजरंग दल का शौर्य संचलन नहीं, अपितु हिंदुत्व की जीत का शौर्य संचलन है। कार्यक्रम संयोजक हर्षित गौड़ ने कहा राम मंदिर निर्माण की खुशी का शौर्य संचलन है। जिला सुरक्षा प्रमुख प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यह पथ संचलन धारा 370 समाप्ति के शौर्य का संचलन है। जिला मठ मंदिर प्रमुख आचार्य पंडित मनोज द्विवेदी ने कहा कि पथ संचलन में संस्कार, सभ्यता, संस्कृति एवं अनुशासन के साथ साथ समस्त सनातन हिंदू जनमानस के मानबिंदुओं का संवर्धन संरक्षण एवं प्रचार प्रसार के साथ कश्मीरी पंडितों की घर वापसी का शौर्य संचलन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक चंद्रशेखर ने राष्ट्र भक्ति गीत सुनाया। बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी कहा कि पथ संचलन आपका- हमारा हम सबका शौर्य संचलन है। जिला प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि हिंदू जन मानस को जागृत होकर एकजुटता के साथ भारत को विश्व गुरु बनाने एवं भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने का शौर्य संचलन है। हिंदुओं को एकजुट करने के प्रयास का शौर्य संचलन एवं हिंदुत्व की ताकत दिखाने का शौर्य संचलन बताया। विभागाध्यक्ष राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष मुकेश सूर्यवंशी, जिला सुरक्षा प्रमुख प्रवीण खंडेलवाल, सुरेंद्र सिसौदिया, मनोज वार्ष्णेय, मदन गोपाल वार्ष्णेय, योगेश राठौर, उपवेश कौशिक, नवनीत गौतम, छोटू राणा, सोनू भारती, दीपक दीक्षित, शुभम मंडल, शिवम शर्मा, प्रशांत प्रताप, प्रशांत मिश्र, अभिषेक पंडित, उदय राणा, रजत गौतम, अभिषेक शर्मा, पंकज ठाकुर, कपिल शर्मा, यीशु ठाकुर, राज ठाकुर, अनूप शर्मा, किशन भारती आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें