मृत कुतिया की सर्जरी के बाद जिंदा निकले पिल्लों को दिखाते चिकित्सक। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
नगर के पशु चिकित्सकों ने सर्जरी कर एक मृत कुतिया के पेट से उसके चार बच्चों को जिंदा निकाला है। पशु चिकित्सकों ने इन्हें उसके पालकों को सौंप दिया। पिल्लों को पाकर उसके पालक चंद्रपाल सिंह खुश हो गए। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हसायन के गांव खुशालगढ़ निवासी चंद्रपाल सिंह के यहां कुतिया थी। सोमवार को वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। कुतिया के पेट में बच्चे भी थे। कुतिया के मरने के बाद उसे हटाया गया तो उसके पेट में हलचल दिखाई दी।
इसे देख चंद्रपाल तत्काल उसे लेकर अलीगढ़ जीटी रोड स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय में लेकर आ गए। यहां पशु चिकित्सक डॉ. केके सारस्वत, डॉ. नीरज, डॉ. भूपेंद्र, डॉ. राजकुमार ने कुतिया की सर्जरी कर उन्हें जिंदा निकाल लिया।