फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल

विज्ञापन
हाथरस : राजू का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/सहपऊ।
विज्ञापन

थाना सादाबाद क्षेत्रांतर्गत मुरसान रोड पर किसी वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है।
सादाबाद क्षेत्र के गांव बहादुर भूप निवासी भरत सिंह का 30 वर्षीय पुत्र राजू एक कार्यक्रम में गया था। उसके साथ उसका छह वर्षीय भतीजा देव भी गया था। दोनों शनिवार की देर शाम जब बाइक से लौट रहे थे तो सादाबाद-मुरसान रोड पर किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में राजू की मौत हो गई और उसका भतीजा देव गंभीर रूप से घायल हो गया। देव को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। राजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें