हाथरस : निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते कृषि विवि कानपुर से आए वीसी व कृषि वैज्ञानिक।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने ग्राम जाऊ इनायतपुर में बन रहे कृषि विज्ञान केंद्र के भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कृषि शोध फार्म को अधिक कार्यशील बनाने की बात पर जोर दिया।
भवन को बनाने वाली संस्था ग्रामीण अभियंत्रण के इंजीनियर निर्दोष गौतम से सर्वप्रथम भवन व कृषि फार्म के चारों ओर कंटीली चारदीवारी और गेट बनाने के आदेश दिए। इसके बाद ट्यूबवेल, ऊसर सुधार, वर्मी कंपोस्ट इकाई, अजोला इकाई, हाईटेक पार्क, पॉली हाउस आदि के निर्माण को शीघ्र ही शुरू करने के आदेश दिए।
कुलपति ने भवन व चारदीवारी का शुभारंभ एक जनवरी 2021 को खुद करने की जानकारी दी। इस मौके पर अलीगढ़ से आए वैज्ञानिक डॉ. सुधीर सारस्वत. डॉ. अशरफ अली, डॉ. राम पलट प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र हाथरस, डॉ. सुधीर रावत, सुरेश कटियार आदि उपस्थित रहे।