हाथरस : मुरसान में भवन उद्घाटन व सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुरसान शाखा में बुधवार को शिव अनुभूति भवन का उद्घाटन व वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। आगरा जोन से आईं वरिष्ठ राजयोगिनी ब्रह्माकुमारियों ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। कार्यकम में सभी अतिथियों का फूलमालाएं और बैज पहनाकर स्वागत किया गया।
शुभारंभ प्रभु स्मृति के गीत द्वारा किया गया। आगरा की क्षेत्रीय प्रभारी राजयोगिनी शीला बहन ने कहा कि नए शिव अनुभूति भवन द्वारा अनेक आत्माओं का कल्याण होगा। यहां प्रतिदिन एक घंटा आकर तनावमुक्त और खुशनुमा जीवन बिता सकते हैं। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश कुशवाहा ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा विश्व स्तरीय जन जागृति शुभ कार्य किया जा रहा है, जिससे समाज को एक नई दिशा मिल रही है। वास्तव में ब्रह्माकुमारी संस्थाएं की सेवाएं सराहनीय हैं।
इस मौके पर सांस्कृतिक नृत्य आदि कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में विशेष देवी स्वरूपा ब्रह्माकुमारी बहनों का चुनरी, माला, मुकुट पहनाकर और बैंड बाजों की मधुर ध्वनि के साथ सम्मान किया गया। जनपदीय प्रभारी राजयोगिनी सीता बहन ने कहा कि इस सेवा केंद्र के माध्यम से अनेक भाई, बहनों को परमात्मा के संदेश प्यार व स्नेह की प्राप्ति होगी। भरतपुर से आईं आगरा सब जोन प्रभारी राजयोगिनी कविता दीदी ने कहा कि बृज क्षेत्र मुरसान की पावन भूमि पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा आज आध्यात्मिक की नई कड़ी शिव अनुभूति भवन के रूप में जोड़ी गई है। इस मौके पर मुरसान उपकेंद्र प्रभारी बीके बबिता, आगरा सब जोन सचिव राजयोगिनी आश्विना, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका सादाबाद प्रभारी बीके भावना, पूर्व चेयरमैन गिर्राज किशोर शर्मा, अतुल आंधीवाल आदि मौजूद थे।