फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रात 10 बजे तक जिला अस्पताल में लगवा सकते हैं टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हर व्यक्ति को कोविड का टीका लगवाना बहुत जरूरी है। यदि किसी खास कारणवश कोई व्यक्ति यदि टीकाकरण केंद्र तक जाने में असमर्थ है तो चिंता न करें। स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों को घर पर टीकाकरण की सुविधा मुहैया करा रहा है। यह जानकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ. मधुर कुमार ने दी है।
डॉ. मधुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की इस समय प्राथमिकता है कि अधिक से अधिक लोगों को जल्दी से जल्दी टीके के रूप में सुरक्षा कवच दिया जा सके। इसके लिए विभाग हर संभव सुविधा देने को तत्पर है। उन्होंने बताया कि 15 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए टीकाकरण की विशेष व्यवस्था की गई है। कामकाजी लोगों के लिए जिला अस्पताल में रात 10 बजे तक टीका लगवाने की सुविधा मौजूद है। एसीएमओ ने 15 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों और उनके अभिवावकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीका अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो लोग टीकाकरण केंद्र तक लाने में असमर्थ हैं, वह व्हाट्स एप के माध्यम से विभाग को सूचित कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें मोबाइल नंबर- 8864994876 पर मैसेज करना होगा। मैसेज में अपना ब्योरा देना होगा। ऐसे लोगों को विभाग द्वारा विशेष सुविधा दी जाएगी। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डॉ. चतुर सिंह ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए टीका अवश्य लगवाएं। इसके साथ ही कोविड से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मास्क लगा कर रखें। आवश्यक दूरी बनाएं। हाथों को समय-समय पर धोते रहें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें