फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायत भवन में हो रहा घटिया ईंटों का प्रयोग, रास्ते में भी जलभराव

विज्ञापन
गांव नगला कली के रास्ते भरा पानी। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र एवं विकास खंड सादाबाद के गांव नगला कली के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री को शिकायती प्रार्थना पत्र भेज कर पंचायत भवन निर्माण में घटिया ईंट के प्रयोग एवं रास्ते में जलभराव की शिकायत की है। इसके अलावा जिलाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, सीडीओ एवं एसडीएम सादाबाद से भी ग्रामीणों ने शिकायत की है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बन रहे पंचायत घर में ठेकेदार एवं प्रधान की मिलीभगत से घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। गांव के रास्तों पर कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान से शिकायत करने पर उसने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया है। इधर, प्रधान ओम प्रकाश का कहना है सफाई कर्मचारी के निलंबन होने के कारण सफाई कार्य नहीं हो रहा इससे जलभराव की स्थिति बनी है। पंचायत में यदि घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है तो उसकी जांच कराई जाए ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें