हाथरस : किला रेलवे स्टेशन पर आई यूरिया की रैक। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में यूरिया की किल्लत को दूर करने के लिए कृषि विभाग की ओर से यूरिया की रैक जिले में मंगाई गई है। किला रेलवे स्टेशन पर पहुंची 1350 एमटी यूरिया को सहकारी समितियों पर कृभको केंद्रों पर भिजवाया जा रहा है। कृषि विभाग की ओर से जिले में यूरिया की मांग के अनुसार स्टॉक किया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि विभाग की ओर से सभी सहकारी समितियों से मांग ले ली गई है।
मांग के क्रम में शासन की ओर से जिले में रैक भेजी जा रही है। रविवार को किला रेलवे स्टेशन पर यूरिया की रैक पहुंची। इस रैक के जरिये 1350 एमटी यूरिया जिले में पहुंची। कृषि विभाग की ओर से रैक से पहुंची यूरिया को सहकारी समितियों और कृभको सेंटर भेजी गई। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि इस रैक के समितियों पर पहुंचने के बाद दूसरी रैक जल्द ही आएगी। जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। संवाद