फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: भोजन को लेकर क्वारंटीन सेंटर में काटा हंगामा

विज्ञापन
हाथरस: हंगामे की सूचना पर प्रेमरघु पैरामेडिकल कॉलेज पहुंचे एसडीएम सदर रामजी मिश्र। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रेम रघु पैरा मेडिकल कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर रविवार को रह रहे लोगों ने भोजन को लेकर हंगामा काटा। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि भोजन देरी से पहुंचा है। सूचना पर एसडीएम सदर रामजी मिश्र मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराकर बीएसए को समय से भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिले की सीमा सील होने के बाद आने वाले लोगों को प्रशासन की ओर से क्वारंटीन सेंटर में रखा जा रहा है। रविवार को प्रेम रघु पैरा मेडिकल कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि भोजन समय से नहीं आया है। भोजन दोपहर 12 बजे तक आ जाना चाहिए, लेकिन देरी से आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम सदर और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम सदर ने क्वारंटीन में रह रहे लोगों को समझा कर शांत कराया। एसडीएम सदर रामजी मिश्र ने बताया कि बीएसए को समय से भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। कई सेंटरों में अचानक संख्या बढ़ने के कारण भोजन पहुंचने में शायद देरी हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें