फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: लॉकडाउन में शौचालयों के निर्माण को मिली हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से जिले में एनओएलबी के तहत व ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्य को शुरू कराए जाने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन ने यह स्पष्ट किया है कि लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शौचालयों का निर्माण कार्य किया जाए। शासन के इस निर्देश के बाद जिले के एनओएलबी के 517 शौचालयों के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है।
लॉकडाउन के दौरान स्वास्थ्य और सुरक्षा के उपायों के साथ स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। शासन स्तर से लॉकडाउन में निर्माण साम्रगी के परिवहन, ईट भट्टों, आदि की सशर्तों के आधार छूट प्रदान की गई है। इस छूट को देखते हुए अब स्वच्छ भारत मिशन के तहत एनओएलबी के तहत अधूरे पड़े शौचालयों के निर्माण कार्य को शुरू किए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जिले में एलओएलबी के तहत 517 शौचालयों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। अब इन शौचालयों के निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए डीपीआरओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। वहीं जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनने वाले सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्य को भी शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि शौचालयों के निर्माण में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा। इसकी मॉनीटरिंग भी की जाएगी। यहां तक समय समय पर फोटो ग्राफी भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द एनओएलबी के शौचालयों का निर्माण पूरा कराया जा रहा है, ताकि शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें