हाथरस: मुरसान में निर्माण कार्य के चलते हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : HATHRAS
एक प्लॉट पर निर्माण कराने पर हंगामा
पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाकर शांत कराया विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस। मुरसान कस्बे में एक जमीन पर निर्माण कराने को लेकर बुधवार को हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां निर्माण कार्य को रुकवाया। तब विवाद शांत हुआ।
लक्ष्मी देवी निवासी मढ़ैया मुरसान ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ समय पहले हाथरस के एक डॉक्टर से कुछ जमीन खरीदी थी। वह बुधवार को निर्माण कार्य करा रही थी। निर्माण कार्य कराते समय वहां नगला हंसी के रहने वाले राजकुमार शर्मा आ गए और वह उस जमीन को अपनी बताने लगे। इस जमीन को लेकर वहां काफी लोग एकत्रित हो गए, जिसके चलते लक्ष्मी ने पुलिस को बुला लिया।
पुलिस ने जब मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि एक ही जमीन को हाथरस के एक नामी डॉक्टर ने कुछ दिनों के अंतराल में दो लोगों को बेच दिया है। फिलहाल पुलिस ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। कोतवाली निरीक्षक मुरसान सत्यप्रकाश का कहना है कि पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।