हाथरस : एमएलडीवी इंटर कॉलेज में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मा?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बृहस्पतिवार को एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज में क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला ग्रुप बी और डी टीम के बीच हुआ। शुभारंभ संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने टॉस उछालकर किया। ग्रुप बी के कप्तान भवतेष ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टीम डी ने निर्धारित 12 ओवर में 105 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें सर्वाधिक 20 रन ललित ने बनाए। हिमांशु ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम बी ने नौ ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। जिसमें अमन 35 और अजय ने 37 रनों का योगदान दिया। अमन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मैन ऑफ द सीरीज आकाश शर्मा को दी गई। स्कोरिंग अभिषेक शर्मा, कमेंट्री लव वार्ष्णेय, हरीश शर्मा, अंपायरिंग पुनीत गुप्ता, मनीष कुमार ने की। क्रिकेट लीग को सफल बनाने में लीग के आयोजक हर्षित गुप्ता (एडवोकेट), संजय मिश्रा, आईके राना, सुनील गौतम (कोच), आरके जैन, कमल दुबे, पवन शर्मा, हरीबाबू आदि का योगदान रहा।