राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने जाते किसान। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति को प्रेषित एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।
इस ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा किसान नेताओं के साथ हुए समझौते पर कमेटी गठित करने, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी को बर्खास्त करने, केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी पर कमेटी गठित करने, किसान आंदोलन में किसानों पर लगे मुकदमे वापस लेने, शहीद किसानों के परिजनों को मुआवजा देने, किसानों को शहीद का दर्जा देने, स्मारक बनाने, किसानों का उत्पीड़न रोकने।
नलकूपों के बिजली बिलों को आधा करने जैसी मांगें शामिल हैं। ज्ञापन देने वालों में देवेंद्र कुमार राना, संजय खान, सत्यवीर सिंह गुड्डू, मुकेश सिंह राना, विजय सिंह, बनी सिंह, सुग्रीव सिंह आ दि मुख्य रूप से शामिल थे।