फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सार्वजनिक शौचालयों के अधूरे पड़े काम शुरू

विज्ञापन
गांव कुकरगवां में सार्वजनिक शौचालय में काम करते मजदूर। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों की बदतर स्थिति की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद विभाग जग गया है। ग्राम पंचायत सचिव अब अपनी देखरेख में शौचालयों के अधूरे पड़े कामों को पूरा करा रहे हैं। सोमवार से गांव कुकरगवां, बहादुरपुर देवकरण एवं इसौंदा में सार्वजनिक शौचालयों में काम शुरू हो गया।
ग्राम पंचायत कुकरगंवा पंचायत सचिव रामेंद्र सिंह ने बताया कि शौचालय के ऊपर पानी के लिए टंकी का इंतजाम एवं खुले गटरों में से उनका गंदा पानी निकालने के साथ-साथ उनको ढकने के लिए अलग से लेटर के ढक्कन बनाए गए हैं। गांव बहादुर पुर देवकरण के पंचायत सचिव मनजीत सिंह ने बताया कि उस शौचालय में दिव्यांग के लिए बनाई गई रैंप टूट गई थी उसे ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव इसौंदा के पूर्व सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि उक्त गांव के शौचालय के ऊपर रखी पानी की टंकी का पाइप लीक कर रहा था। उसकी मरम्मत करा दी है। पंचायत सचिवों का कहना है उक्त सभी गांवों के शौचालय अब पूरी तरह से आम जनता के लिए तैयार कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें