फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना के समय दूसरी सरकार होती तो और लोगों की होती मौतें

विज्ञापन
सादाबाद में प्रदेश के राज्यमंत्री जीएस धर्मेश का स्वागत करते स्थानीय भाजपा नेता। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

प्रदेश के राज्य मंत्री जीएस धर्मेश ने कहा कि कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए भाजपा सरकार ने अच्छा काम करते लोगों की जान बचाई। सरकार ने सबको समय से टीका उपलब्ध कराया। यदि महामारी के समय कोई सरकार होती तो कोरोना से न जाने कितनी मौत हो जातीं। विपक्ष के एक नेता ने तो कोरोना के टीके को भाजपा का टीका बताकर लोगों को डराने की कोशिश भी की थी।
भाजपा के किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित पाराशर के आवास पर हुए प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाए कि सपा व बसपा के शासन में कोई भी भर्ती बगैर रिश्वत व पैसे के नहीं हुई। बसपा शासन में पैसा नीचे से मायावती तक पहुंच जाता था, उसके बाद ऊपर से सूची आती थी और भर्ती बोर्ड को वही लोग चयनित करने पड़ते थे
विज्ञापन

। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार में पूरी पारदर्शिता के साथ भर्तियां हो रही है। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। योगी सरकार में बिना किसी रिश्वत भ्रष्टाचार और बगैैर किसी सिफारिश के साढ़े चार लाख युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरी मिली है। भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध के मामलों में कमी आई है।
उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रहीं सामूहिक विवाह योजना, उज्ज्वला योजना, कोविड टीकाकरण आदि के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, 26 जनवरी को दिल्ली में लाल किले के सामने जो आंदोलन हुआ था, उस समय पुलिस वालों पर ट्रैक्टर चढ़ाए गए, लेकिन न तो कोई गोली चली, न किसी पर पानी की बौछार हुई, लेकिन कांग्रेस व विपक्ष के लोग ये चाहते थे कि सरकार इन पर गोली चलवाए और उनको नेतागिरी करने का मौका मिले।
विज्ञापन

जनता चुनावों में फिर से भाजपा का साथ देगी। बहन जी का टिकट बेचने का ट्रेंड बन गया है। इतना पैसा किसी के पास है नहीं, सुबह किसी को टिकट दे दी, शाम को किसी को दे दी और नामांकन वाले दिन किसी और को। सपा के कुशासन को लोग भूले नहीं हैं। भाजपा शासन में लूट डकैती अपहरण से जनता को निजात मिली है। वार्ता के दौरान भाजपा नेता प्रेम सिंह कुशवाह, रामवीर सिंह भैया, सुनील गौतम, अमित पाराशर, अनिल पाराशर, दीपक, डॉ योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें