न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर लहरा रोड चौराहे के निकट ट्रक और डीसीएम की टक्कर में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। क्रेन बुलाकर वाहनों को हटवाया गया।
शुक्रवार शाम लहरा बाईपास रोड चौराहे पर अलीगढ़ की ओर आ रहे ट्रक और सामने से आ रही डीसीएम में भिडंत हो गई। हादसे में राहुल शर्मा पुत्र छविराम निवासी गांव सिमरोली मुरैना, दिनेश कुमार पुत्र देवीराम निवासी नई सब्जी मंडी मुरैना घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक में फंसे दोनों घायलों को लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। क्रेन बुलवाकर हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों मार्ग से हटवाकर जाम खुलवाया। संवाद