फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: फ्जी टिकट प्रकरण में दो चालक व दो परिचालकों की संविदा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज के फर्जी टिकट प्रकरण में फिर चार कर्मचारियों पर गाज गिरी है। शनिवार को रोडवेज के एआरएम ने दो चालक और दो परिचालकों को जांच में दोषी पाए जाने पर इनकी संविदा समाप्त कर दी है, जिससे डिपो में खलबली मची हुई है।
उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पहले एसटीएफ ने इगलास में फर्जी टिकट प्रकरण का खुलासा किया था। उसके बाद मुख्य सरगना सहित कई लोगों को जेल भी भेजा गया। फर्जी टिकट कांड का मुख्य सरगना हाथरस डिपो का कर्मचारी था। इस कारण मुख्यालय तक डिपो चर्चाओं में रहा था। इसके बाद कई अफसरों और टीआई को निलंबित भी किया गया था। कुछ माह पहले न्यायालय के आदेश पर फर्जी टिकट प्रकरण में शामिल 11 चालक-परिचालक डिपो में फिर से शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विभागीय जांच रिपोर्ट भी आई थी। तब डिपो की एआरएम ने सात चालक-परिचालकों की संविदा समाप्त करते हुए इन्हें बाहर कर दिया था। शनिवार को फिर दो चालक और दो परिचालकों को जांच में दोषी मानते हुए संविदा समाप्त कर दी है। हाथरस डिपो की एआरएम शशी रानी का कहना है कि टिकट फर्जीवाड़े में शामिल 11 कर्मी फिर डिपो में आ गए थे, जिसमें सात को बीते दिनों निकाला जा चुका है। शनिवार को दो चालक और दो परिचालकों की संविदा समाप्त की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें