फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दो दर्जन केंद्र व्यवस्थापकों ने नहीं जमा कराई शेष उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की अवशेष उत्तर पुस्तिकाओं को अभी तक दो दर्जन केंद्र व्यवस्थापकों ने जमा नहीं कराया है। इसे लेकर डीआईओएस ने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में किसी भी प्रकार की कार्रवाई के लिए संबंधित केंद्र व्यवस्थापक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 का 12 अप्रैल को समापन हो चुका है। सादी अवशेष उत्तर पुस्तिकाएं वापस करने के लिए दो दिन का समय दिया गया था, लेकिन अभी तक करीब दो दर्जन केंद्र संचालकों द्वारा शेष उत्तर पुस्तिकाएं जमा नहीं कराई हैं, जो कि महत्वपूर्ण कार्य में घोर लापरवाही का प्रतीक है। डीआईओएस रीतू गोयल ने निर्देश दिए हैं कि तत्काल अक्रूर इंटर कॉलेज में उत्तरपुस्तिकाएं जमा कराएं, अन्यथा विभागीय कार्रवाई के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें