फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 2023 तक की परीक्षा के लिए दो कॉलेज हुए डिबार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए डिबार किए गए कॉलेजों की सूची जारी कर दी है। जिसमें जिले के दो कॉलेजों को डिबार घोषित कर दिया गया है। इन कॉलेजों को 2023 तक परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। दो कॉलेजों को भी तीन साल के लिए डिबार किया गया है।
इन कॉलेजों में वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल, दूसरे अभ्यर्थी को केंद्र पर बैठाकर परीक्षा दिलाने के साथ ही बाहर से कॉपी लिखाने आदि की शिकायतें मिलीं थीं। रंगे हाथ पकड़े जाने पर तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक ने इन स्कूलों डिबार करने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस की रिपोर्ट पर बोर्ड ने दोनों कॉलेजों को वर्ष 2023 तक के लिए डिबार घोषित किया है। डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि शासन से प्राप्त डिबार विद्यालयों की सूची में जिले के दो कॉलेजों के नाम शामिल हैं। जिसमें जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज मीतई और चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज बंका मुरसान को वर्ष 2023 तक के लिए डिबार घोषित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें