फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर, दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास रोड पर स्थित गांव रूहेरी के पास मंगलवार सुबह ट्रक और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार दंपती की मौत हो गई। दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से तीन लोगों को अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है।
आगरा की फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के गांव जगराजपुर निवासी जय प्रकाश यादव अपने परिवार के साथ रविवार को बोलेरो से हरिद्वार-मसूूरी गए थे। वापस लौटते समय मंगलवार सुबह हाथरस गेट थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर स्थित रुहेरी के पास सुबह चार बजे ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में जय प्रकाश की पत्नी बेबी (50) की मौके पर ही मौत हो गई। जय प्रकाश (52) की अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटा रजत उसकी पत्नी सोनम, शैलेंद्र, विक्रांत और शैलेंद्र के बच्चे दर्पण व अर्जुन घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीन घायलों को अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। जयप्रकाश के शव का पोस्टमार्टम अलीगढ़ में हुआ है। बेबी के शव का पोस्टमार्टम हाथरस में किया गया। दोनों के शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें