फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रभावशाली व्यक्ति के आतंक से परेशान परिवार ने दी पलायन की धमकी

विज्ञापन
शिकायत करने पहुंची सोनू व उसके पति धर्मवीर। - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला डांडा निवासी एक व्यक्ति पर एक गरीब परिवार को 20 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के बाद भी आए-दिन गाली-गलौज कर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। यह परिवार अपने उत्पीड़न की शिकायत सलेमपुर पुलिस चौकी पर भी कर चुका है, लेकिन मिलीभगत के चलते अभी तक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित परिवार की महिला ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
दहशत के चलते पीड़ित परिवार पलायन के लिए मजबूर हो गया है। पीड़ित ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजने के बाद सलेमपुर चौकी के उपनिरीक्षक द्वारा फैसला कराने की बात कहकर उसे चौकी पर बुलाया जा रहा है। सोनू पत्नी धर्मवीर निवासी नगला डांडा ने एसपी को भेजे पत्र में कहा है कि वह नाई जाति के गरीब परिवार के सदस्य हैं। मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन

उसके पति ने गांव के ही एक प्रभावशाली व्यक्ति से ब्याज पर 20 हजार रुपये उधार लिए थे। इन रुपयों को वह ब्याज सहित वापस भी कर चुके हैं। उसके पति ने करीब एक माह पूर्व अपना एक बीघा खेत गांव के ही एक युवक को बिक्री कर दिया है, जिससे कुपित होकर आरोपी उसके पति और अन्य परिजनों के साथ आए-दिन गाली-गलौज और मारपीट कर गांव से भगाने की धमकी दे रहा है।
पांच अक्तूबर को इस व्यक्ति ने उसके और उसके पति व बच्चों के साथ मारपीट व गाली-गलौज की थी। इसकी सूचना उसने सलेमपुर पुलिस चौकी पर भी दी तो इस व्यक्ति ने पुलिस चौकी पर ही पहुंचकर उनके साथ गाली-गलौज की ओर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

छह अक्तूबर को शाम करीब साढ़े छह बजे इस व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री से मारपीट व गाली-गलौज करते हुए उसका गला दबा दिया। उसके पति को लात-घूंसों से मारापीटा गया और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी चला गया। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है और ऐसा न होने पर गांव से पलायन करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें