फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : घनी आबादी में रखे ट्रांसफॉर्मर बन सकते हैं हादसों का सबब

विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड के निकट खुले में रखा ट्रांसफॉर्मर। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लोगों को बिजली देने में विभागीय कर्मचारी सुरक्षा के मानक को भूल रहे हैं। इस कारण शहर के लोग डर के साये में जीने के लिए मजबूर हैं। शहर के कई चौराहों पर बिना गार्डिंग के ट्रांसफॉर्मर लगे हुए हैं। इन ट्रांसफॉर्मरों के पास दुकानें सज रही हैं। हथठेले लग रहे हैं। घनी आबादी व मुख्य बाजारों में रखे इन ट्रांसफॉर्मरों में रोजाना धमाके हो रहे हैं। ऐसे में भीषण गर्मी में कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि शहर के 33 हजार लोगों को बिजली आपूर्ति देने के लिए जगह-जगह ट्रांसफॉर्मर लगे हुए हैं। खास बात यह है अधिकांश ट्रांसफॉर्मरों की गार्डिंग नहीं हो रही है। शहर के रोडवेज बस स्टैंड, घास मंडी, घंटाघर सहित कई इलाकों में ट्रांसफॉर्मर खुले में रखे हैं और इनके आसपास या तो दुकानें लगी हैं या फिर लोग रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज तक किसी ने इन लोगों को ट्रांसफॉर्मरों से दूर रहने के लिए जागरुक नहीं किया है। शहर के माया टाकीज, गधापाड़ा आदि इलाकों में गर्मी में ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफॉर्मर फुंक गए हैं। इसके बाद भी विभाग आम लोगों की सुरक्षा को लेकर अंजान बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें