फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पीएम स्वनिधि में आवेदन कम होने पर डीएम नाराज

विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी अधिशासी अधिकारियों (ईओ) के साथ बैठक कर नगर निकायों से संबंधित योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सफाई व्यवस्था, विकास और निर्माण कार्यों, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, सामुदायिक शौचालयों के संचालन और आदर्श नगर पंचायत बनाने के संबंध में निर्देश दिए। विकास और निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने और नियमित रूप से सफाई कराने के भी निर्देश दिए।
ईओ नगर पालिका हाथरस ने बताया कि इस योजना के तहत जिले को 2256 का लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए समस्त नगर निकायों में कुल 867 आवेदन मिले हैं। प्राप्त आवेदन के सापेक्ष 95 व्यक्तियों को कर्ज स्वीकृत किया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त आवेदनों की संख्या कम होने और प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष कर्ज स्वीकृति की प्रगति अत्यंत खराब होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। नगर निकायों में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति संतोषजनक न होने पर डीएम ने सभी ईओ को निर्माण और विकास कार्यों से संबंधित प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्य समयानुसार नहीं किया जा रहा है, उनको नोटिस जारी करें। नगर निकायों में बनाए गए सामुदायिक शौचालयों को बेहतर ढंग से संचालित करने एवं नगर क्षेत्र की गलियों, नालियों, शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, पार्कों, आदि स्थानों की नियमित रूप से सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पंचायत मेंडू, सासनी, सहपऊ, नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ में (एमआरएफ) मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी का निर्माण कार्य पूर्ण न होने तथा नगर पंचायत मुरसान, सादाबाद में एमआरएफ निर्माण कार्य की कार्यवाही प्रारंभ न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। स्वच्छता के संबंध में सिटीजन फीडबैक में प्रगति लाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें