फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कस्बा मेंडू के निकट आज रेलवे क्रॉसिंग पर बंद रहेगा आवागमन

विज्ञापन
हाथरस : बागला कॉलेज रोड फाटक के पास ट्रैक की मरम्मत करते कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सर्दी के मौसम को देखते हुए मथुरा से कासगंज के बीच रेलवे ट्रैक को दुरुस्त किया जा रहा है। सोमवार को कस्बा मेंडू के निकट रेलवे क्रासिंग को सुबह आठ बजे से मंगलवार शाम पांच बजे तक बंद किया जाएगा। इस कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। वाहनों को अन्य मार्गों से गंतव्य की दूरी तय करनी पड़ेगी।
बीते दिनों इज्जतनगर मंडल के डीआरएम ने मरम्मत कार्य का हाल जाना था। रेलवे अधिकारियों ने मथुरा की ओर से मरम्मत कार्य की शुरुआत कर दी है। सोमवार को कस्बा मेंडू के निकट रेलवे क्रासिंग संख्या 301 पर मरम्मत का काम किया जाएगा। इस कारण वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन स्वामियों अन्य मार्गों से गुजारा जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने रोडवेज व अन्य ट्रांसपोर्ट अधिकारियों को पत्र के माध्यम से सूचना दे दी है ताकि लोगों को दिक्कत न हो। रविवार को कस्बा मेंडू से पहले रुहेरी अमरपुर घना रेलवे क्रासिंग पर पैकिंग मशीन की मदद से मरम्मत का काम किया गया। सेक्शन इंजीनियर ने यह जानकारी देते हुए लोगों से सहयोग करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें