फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू नहीं, सर्विस रोड हुई जर्जर

विज्ञापन
हाथरस : तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज की सर्विस रोड। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज अभी बनकर तैयार नहीं हुआ है। वहीं ओवरब्रिज की परिधि में सेतु निगम द्वारा बनाई गई सर्विस रोड जर्जर हो गई है। अलीगढ़ रोड की एक तरफ अभी सर्विस रोड बनी भी नहीं है। इधर, पुल के उद्घाटन के लिए सेतु निगम ने पुल की दीवारों और रैलिंग का निर्माण तेज कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि शहर के लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए शहर के तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। यह अंतिम चरण में है। मौसम सही रहा तो 15 अगस्त को पुल का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। इस बीच ओवरब्रिज की परिधि में आगरा रोड की तरफ पर बनी सर्विस रोड डाकघर के सामने जर्जर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य जगहों पर भी सड़क धंस रही है। नगर पालिकाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को सर्विस रोड को दुरुस्त कराने के लिए पत्र भी लिखा है। सर्विस रोड जर्जर होने के कारण लोगों को गंतव्य तक की दूरी तय करने में मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें