फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लाखों की लूट के विरोध में सीओ से मिले व्यापारी, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
हाथरस : लूट की घटना के विरोध में सीओ को ज्ञापन देते कस्बा के व्यापारी। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बे में गृह स्वामी को बंधक बनाकर की र्गई लाखों की लूट की वारदात से व्यापारियों में आक्रोश है। आक्रोशित व्यापारियों ने सोमवार को कोतवाली पर एकत्रित होकर घटना से क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता को अवगत कराया। एसपी के नाम संबोधित ज्ञापन भी सीओ को दिया गया।
ज्ञापन में व्यापारियों ने मांग की है कि एक माह से नगर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है, लेकिन उन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। व्यापारियों ने डकैती की घटना को डकैती में दर्ज किए जाने, पीड़ित मनोज अग्रवाल को मुआवजा दिलाने, व्यापारियों की जान-माल की सुरक्षा के कदम उठाने, डकैती की वारदात का दो दिन में खुलासा किए जाने, कस्बे में पुलिस की गश्त बढ़ाए जाने, कुछ प्वाइंटों पर पुलिस की तैनाती किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर घटना का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर, मोहन सराफ, निर्देश वार्ष्णेय, हरीशंकर वार्ष्णेय, गिरीश वार्ष्णेय, प्रशांत गर्ग, नीरज अग्रवाल, ओमप्रकाश चौधरी, भगवती प्रसाद, वकील वार्ष्णेय, सत्यप्रकाश शर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता, ममतेश वार्ष्णेय, अतेश, राहुल वार्ष्णेय, अजय वार्ष्णेय आदि व्यापारी नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें