फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महंगाई से टमाटर हुआ लाल, प्याज निकाल रही आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सब्जियों की बढ़ी कीमतों से लोगों के घर रसोई का बजट गड़बड़ाने लगा है। टमाटर महंगाई से लाल हो गया है। वहीं प्याज खरीदने में लोगों के आंसू निकल रहे हैं। हरी सब्जियों की आवक कम होने व खपत ज्यादा होने से रेटों में बढ़ोत्तरी की दुकानदार कह रहे हैं। सब्जियों के रेट आसमान छू रहे हैं। दुकानदारों का मुनाफा भी कम हो गया है। ग्राहकों को सब्जी खरीदने में अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है।
डीजल की बढ़ी कीमतों का असर अब सब्जियों पर दिख रहा है। जिले में सब्जियों का उत्पादन कम होता है। ज्यादातर सब्जियां हाथरस, सासनी, सिकंदाराराऊ, मुरसान आदि मंडियों में दिल्ली, ग्वालियर, आगरा आदि स्थानों से सब्जियों की आवक होती है। इन दिनों सब्जियों की आवक बाहर से भी कम हो गई है। खपत बरकरार है। इस कारण भी सब्जियों के रेट आसमान छू रहे हैं। दस से बीस रुपये प्रति किलो पर मंडी व दुकानदारों के बीच कारोबार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति किलो बिक रही सब्जियां
टमाटर साठ रुपये, गोभी चालीस रुपये, तोरई चालीस रुपये, लौकी तीस रुपये, बैंगन तीस रुपये, पत्ता गोभी चालीस रुपये, हरी मिर्च चालीस रुपये, मैथी सौ रुपये, मटर 150 रुपये, प्याज पचास रुपये, पालक तीस रुपये, भिंडी तीस रुपये, कच्चा केला तीस रुपये, नीबू 80 रुपये, अदरक साठ रुपये, लहसुन सौ रुपये, काशीफल बीस रुपये, आलू बीस रुपये प्रति किलो बाजार में बिक रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें