फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : टमाटर 100 रुपये, आलू बिक रहा 30 रुपये किलो

विज्ञापन
हाथरस : बाजार में एक दुकान पर बिकने के लिए रखीं सब्जियां। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सहालगों में सब्जियों की कीमत में काफी इजाफा हुआ है। इससे आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है।
उल्लेखनीय है कि एक तो पहले डीजल की महंगाई की मार लोग झेल रहे थे। इस कारण सब्जियों के दाम ज्यादा थे। अब सहालगों में सब्जियों की खपत बढ़ गई है और अन्य जिलों से आने वाली सब्जियों की आवक कम हो गई है। इस कारण सब्जियों के दाम असमान छू रहे हैं। संवाद
ये हैं सब्जियों के प्रति किलो भाव
टमाटर 100 रुपये, आलू 25 से 30, लौकी 40, सैम 100 रुपये, शिमला मिर्च 100 रुपये, गाजर 40 रुपये, गोभी 30 रुपये, पत्ता गोभी 40 रुपये, बैंगन 20 रुपये, प्याज 50, लहसुन 100 रुपये, अदरक 60 रुपये, हरी मिर्च 30 रुपये, नीबू 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

सहालगों में सब्जियों की खपत बढ़ गई है। टमाटर बाहर से आता है। इस कारण टमाटर के दाम 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए है। अन्य सब्जियों के दाम भी आवक कम होने से बढ़े हुए हैं।
-शकील, दुकानदार।
सर्दियों के सीजन में आने वाली सब्जियाें के दाम आसमान छू रहे हैं। इस कारण खरीदने में मुश्किलें आ रही हैं। सब्जी के बढ़ते दामों से बजट गड़बड़ा रहा है। दुकानदार सहालग के चलते रेट बढ़ने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

-राहुल सिंह, ग्राहक
कई महीने से सब्ज्यिों के रेट अधिक थे। अब सोचा कि डीजल के रेट गिर गए हैं तो सब्जी के रेट भी कम होंगे, लेकिन टमाटर व आलू सहित अन्य सब्जियां काफी महंगी हो गई हैं। इस कारण कम सब्जियां खरीदकर काम चलना पड़ रहा है।
-सौरभ ग्राहक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें