फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस ः एदलपुर के स्कूल में गंदा मिला शौचालय, सफाई कर्मी पर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
एदलपुर में ग्रामीणों की समस्याओं का निदान करतीं एसडीएम अंजली गंगवार। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

गांव एलदपुर का एसडीएम अंजली गंगवार ने बृहस्पतिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम सभा की जमीन पर बने मंदिर को लेकर चल रहे विवाद और खेल मैदान पर अतिक्रमण की समस्या का निदान कराया। स्कूल के शौचालय की साफ-सफाई की स्थिति भी ठीक नहीं मिली। प्रधानाचार्य ने बताया कि सफाई कर्मी आता ही नहीं है, इस पर एसडीएम ने सफाई कर्मी पर कार्रवाई के निर्देश दिया।
एसडीएम ने पुराने पंचायत भवन के होते हुए प्रधान द्वारा नए पंचायत भवन के निर्माण की मांग का भी जायजा लिया और पंचायत भवन का निरीक्षण कर उसकी मरम्मत करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। गांव के सामुदायिक शौचालय में समर खराब मिली, जिसे ठीक कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों से कोटेदार द्वारा राशन उपलब्ध कराए जाने की भी बात बताई। एसडीएम ने गांव के स्कूल का भी निरीक्षण किया गया और शिक्षकों एवं छात्रों से वार्ता की। शिक्षकों को कोविड गाइडलाइंस का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें