फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज होगी बीए द्वितीय, तृतीय और परास्नातक की मुख्य परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बीएड की प्रवेश परीक्षा के कारण पांच व छह अगस्त को जिले भर के डिग्री कॉलेज मेें विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ। शनिवार को बीए, बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष के निर्धारित विषयों और परास्नातक के विद्यार्थियों की मुख्य परीक्षा होगी।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की पांच व छह अगस्त को होने वाली मुख्य परीक्षा का आयोजन 16 व 17 अगस्त को होगा। सात अगस्त को होने वाली परीक्षा निर्धारित तिथि व समय पर ही होगी। बीएड, टीजीटी व पीजीटी परीक्षा के कारण डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के दो प्रश्नपत्रों की परीक्षा को आगे बढ़ा दिया गया है। छह अगस्त को होने वाली स्नातक द्वितीय, तृतीय वर्ष और परास्नातक की परीक्षा 16 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पाली में बीए तृतीय वर्ष समाज शास्त्र, एएम फाइनल इतिहास द्वितीय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में परास्नातक फाइनल के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसी प्रकार तीसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी समाजशास्त्र और एमए फाइनल के विद्यार्थी उर्दू की परीक्षा देंगे। बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने बताया कि छह अगस्त की परीक्षा अपने निर्धारित दिन व समय पर होगी। केवल पांच व छह अगस्त की परीक्षा तिथि को बदलकर 16 व 16 अगस्त कर दिया गया है। संबंधित विद्यार्थी सात अगस्त को परीक्षा में शामिल हों। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें