फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सावन का तीसरा सोमवार आज, जलाभिषेक के लिए उमड़ेंगे भक्त

विज्ञापन
हाथरस : आगरा रोड पर कांवड़ लेकर खडे़ कांवड़िया। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को सुबह से ही शहर के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचेंगे। सुबह से दोपहर तक जलाभिषेक का सिलसिला चलेगा। शाम को विग्रहों के भव्य शृंगार किए जाएंगे। भजन-कीर्तन के साथ भक्ति की बयार बहेगी।
विद्वानों के मुताबिक तीसरे सोमवार को श्लेषा नक्षत्र, वरीयान योग, शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि किमस्तुषधन और गर करण योग रहेगा। सुबह से शहर के चौबे वाले महादेव, चिंताहरण महादेव, बौहरेश्वर महादेव, नमृदेश्वर महादेव, गापेश्वर नाथ महादेव आदि मंदिरों में श्रद्धालु दूध, दही, गंगाजल और शहद आदि सामग्री से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

बेलपत्र और चंदन अर्पित कर भोग लगाकर महाआरती करेंगे। सुबह से दोपहर तक जलाभिषेक का सिलसिला चलेगा। रविवार को मंदिरों में साफ-सफाई की गई। रंग-बिरंगी लाइटों से देवालयों को सजाया गया। हालांकि इस बार कोविड गाइड लाइन के तहत श्रद्धालुओं को बारी-बारी से पूजा-अर्चना करने की अनुमति रहेगी। सार्वजनिक आयोजन नहीं होंगे। रविवार की शाम तक भक्त तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

गंगाघाटों को जा रहे कांवड़िये
हाथरस। सावन के तीसरे सोमवार से पहले कांवड़ियों के जत्थे गंगाजल लाने के लिए गंगाघाटों को जा रहे हैं और वहां से सजी-धजी कांवड़ें लेकर वापस लौट रहे हैं। इन-दिनों सड़कों पर कांवड़ियों की आवाजाही देखी जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें