फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों में होंगे भव्य शृंगार

विज्ञापन
हाथरस : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए बाजार में खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

योगीराज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन बृज की देहरी पर सोमवार को मनाया जाएगा। सोमवार को घर-घर में कान्हा जन्म लेंगे। पर्व को लेकर रविवार को पूरे दिन तैयारियों का दौर चला। मंदिरों में सजावट को अंतिम रूप दिया गया। बाजारों में लोगों ने सुबह से शाम तक पूजा और उपवास की सामग्री की खरीदारी की। इस बार भी कोरोना के चलते सार्वजनिक आयोजन सीमित श्रद्धालुओं की संख्या के साथ होंगे। सोशल मीडिया पर भी जन्माष्टमी का उल्लास छाया हुआ है। लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश भेज रहे हैं।
रविवार को लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की खरीदारी की तैयारियों में पूरे दिन व्यस्त रहे। बाजारों में लोगों ने ठाकुर जी की पोशाक, लड्डू गोपाल की प्रतिमा, पालने और शृंगार सामग्री की खरीदारी की। किराना की दुकानों पर भी उपवास की सामग्री खरीदने के लिए काफी भीड़ रही। जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिरों में रंग-बिरंगी झालरों से सजावट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में फल, मेवा के अलावा कन्हैया जी को खीरे में रखा जाता है, इसलिए लोगों ने खीरे की जमकर खरीदारी की। इस बार जिले में कोरोना नहीं है, फिर भी एहतियातन आयोजकों ने सार्वजनिक आयोजनों सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को बुलाने का मन बनाया है। बड़ी संख्या में भक्त श्रीकृष्ण जन्म स्थान मथुरा भी जाएंगे और आस्था के संगम में डुबकी लगाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें