पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा केंद्र का जायजा लेते नोडल अधिकारी व उनकी टीम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
पॉलीटेक्निक की ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज (सोमवार) होगी। इसमें 141 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिसके लिए अलीगढ़ रोड नहर के निकट स्थित स्पार्क एजूकेशन प्वाइंट को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं, महामाया पॉलीटेक्निक संस्थान के प्रधानाचार्य को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
शहर में अभी सोमवार को ही प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। जबकि 28, 29 और 30 जून तक प्रवेश परीक्षा चलेगी। ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का आयोजन सुबह आठ बजे से साढ़े दस बजे तक होगा। रविवार को परीक्षा के नोडल अधिकारी महामाया पॉलीटेक्निक संस्थान सलेमपुर के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्यागी ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और केंद्र संचालक को आवश्यक निर्देश दिए।