फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चार्जशीट की कॉपी प्राप्त करने के लिए दाखिल करेंगे नकल सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सीबीआई द्वारा बिटिया के प्रकरण में आरोप पत्र दाखिल करने के बाद न्यायालय द्वारा इसका अवलोकन किया जा रहा है। वहीं आरोपी और पीड़ित पक्ष के अधिवक्ताओं द्वारा आरोप पत्र की नकल प्राप्त करने के लिए नकल सवाल दाखिल किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को सीबीआई ने बहु चर्चित बिटिया के प्रकरण में चारो आरोपियों संदीप, रामू, रवि व लवकुश के खिलाफ आरोप पत्र विशेष न्यायाधीश एससीएससी एक्ट के न्यायालय में दाखिल किया था। यह चारों आरोपी अलीगढ़ जेल में ही बंद हैं। सीबीआई ने माना था कि इन चारों ने बिटिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिटिया के आखिरी बयान, जिसमें उसने यह कहा था कि चारों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसको जान से मारने की कोशिश की, को चार्जशीट में मुख्य आधार माना गया था। चारों आरोपियों का सीबीआई ने पॉलीग्राफी व बीआईओएस जांच भी गुजरात के गांधीनगर में कराई थी। इधर, कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद आरोप पत्र का अवलोकन किया जा रहा है। पीड़ित पक्ष और आरोपी पक्ष के अधिवक्ताओं का कहना है कि वह भी चार्जशीट की नकल प्राप्त करने के किए नकल सवाल दाखिल करेंगे। इस मामले में अब स्थानीय न्यायालय में चार जनवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें