फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सो रहे पिता-पुत्र पर भराभराकर दीवार सहित गिरा टीनशेड, पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बेरूआ में मंगलवार की देर रात बारिश से एक मकान का टीनशेड दीवार सहित भरभराकर गिर गया, जिससे उसके नीचे सो रहे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि पुत्र का उपचार अभी चल रहा है। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर एसडीएम राजेश कुमार और पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। राजस्व टीम ने भी पूरे घटनाक्रम को लेकर साक्ष्य जुटाए और मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाए जाने के लिए कार्यवाही पूरी की।
जानकारी के मुताबिक, गांव बेरूआ निवासी नन्नूमल (78 वर्ष) पुत्र बैनीराम अपने बेटे रामप्रकाश के साथ घर के बाहर एक दीवार के निकट टीनशेड के नीचे सो रहे थे। करीब रात 10 बजे अचानक ही टीनशेड दीवार सहित भरभराकर गिर गया, जिससे दोनों टीनशेड और दीवार के मलबे के नीचे दब गए। मौके पर आसपास के काफी ग्रामीण आ गए और किसी तरह दोनों को मलबे के नीचे से निकाला। दोनों को उपचार के लिए देर रात ही एबुलेंस द्वारा सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। नन्नूमल को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जबकि रामप्रकाश को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया। रामप्रकाश की हालत भी गंभीर बनी हुई है। इधर, सुबह मौके पर एसडीएम राजेश कुमार भी पहुंच गए और घटना के बारे में परिजनों से जानकारी ली। राजस्व टीम में शामिल आरआई डीसी पौरुष और क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा घटना की जानकारी जुटाई गई और पीड़ित परिवार को दैवी आपदा के तहत राहत दिलाए जाने का आश्वासन दिया। वृद्ध नन्नूमल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें