न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
न्यायालय के आदेश पर सादाबाद कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट गायत्री रेफ्रिजरेशन सादाबाद के डायरेक्टर कपिल देव ने गौरव बख्शी ब्रांच मैनेजर, प्रभात शर्मा सर्विस मैनेजर निवासी डेक्किन इंडिया प्रा.लि. 505, 506 पांचवां तल जैक्कवन, स्कयर एचएएच ब्लाक सेक्टर 63, नोएडा गौतमबुद्ध नगर के खिलाफ दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में आरोप है कि उसके द्वारा वर्ष 2015 में डेक्किन इंडिया प्रालि से डेक्किन इंडिया के प्रोडक्टों को सर्विस करने का कांटेक्ट लिया था और उसके द्वारा कंपनी के साथ करोड़ों रुपये का व्यापार किया गया था। उसके द्वारा डेक्किन इंडिया को कॉपर सप्लाई की जाती थी, जो कि जोबू कंपनी की थी। उसके द्वारा मना करने पर जबरन जोबू कंपनी की कॉपर मार्केट रेट से अधिक रेट पर सप्लाई की जाती थी। जब उसने इसका विरोध किया तो कांटेक्ट रद्द करने की धमकी दी जाती थी, जिस वजह से दबाव से वह वह कॉपर खरीदता रहा।
उसके द्वारा ब्रांच मैनेजर गौरव बख्शी व सर्विस मैनेजर प्रभात शर्मा से शिकायत की तो इन लोगों नेधमकी दी कि कांटेक्ट रखना है कि नहीं, यदि रखना है तो जैसे हम कहते हैं, वैसा करो। उक्त दोनों लोगों ने उसे धमकी देकर दबाब से अपने अधीनस्थ रवेंद्र, रोहित कुमार के व्यक्तिगत खाते में लाखों रुपये चौथ के रूप में जमा कराया, जबकि वह कंपनी का भुगतान कंपनी के खाते में ही करता था। उपरोक्त लोगों ने लाखों रुपये एक षडयंत्र के तहत निजी खातों में उसके खाते से नेफ्ट कराए। इनके कृत्यों को देखते हुए उसके द्वारा कंपनी को सेवा देना बंद कर दिया है। उपरोक्त लोगों ने धोखाधड़ी कर चौथ वसूली के रूप में लाखों रुपये ऐंठे हैं।