न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अलीगढ़ रोड स्थित गांव दयानतपुर में टैंक में डूबने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। उसे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर बच्चे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते-बिलखते शव लेकर घर चले गए।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव दयानतपुर निवासी रामकिशोर का बेटा देर रात को अचानक से घर में बने पानी के टैंक में डूब गया। इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए और आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। संवाद